क्या दौड़ते समय मुंह बंद रखना सही है? Is it okay to keep your mouth shut while running?

 क्या दौड़ते समय मुंह बंद रखना सही है? Is it okay to keep your mouth shut while running?

रनिंग /दौड़ना - एक कंपलीट एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ने से हमे शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक है। रोजाना दौड़ने से हमारे मसल्स मजबूत होते ही है, पर हमारे फेफड़ों को इससे ज्यादा फायदा होता है। साथ ही हमारे दिमाग के लिए भी दौड़ना काफी अच्छा साबित होता है। यह सब लाभ हमें नियमित रूप से दौड़ने पर मिलते हैं। इसमे दौड़ते समय स्पीड और अंतर के आधार पर फिटनेस को जाना जाता है। तो इसी फिटनेस लेवल को बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और कुछ गलत धारणाएं भी चली आ रही है इसमें से ही एक "दौड़ते समय अपना मुंह बंद रखने से स्टेमिना बढ़ता है" तो यह काफी गलत है। जब हम दौड़ते हैं, तब हमारे शरीर में ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ती है। इसलिए दौड़ते समय हमें हमारे नाक और मुंह दोनों से ही सांस लेते रहना चाहिए। जिससे कि ज्यादा ऑक्सीजन हमें मिलता रहेगा और हम बिना थके ज्यादा देर तक दौड़ सकेंगे।

 लंबी दौड़ और स्टेमिना बढ़ाने के लिए आसान टिप्स।

 १ दौड/ रनिंग की शुरुआत में वॉर्म अप करें - रनिंग के शुरुआत में हमें स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज और वॉर्म अप करने से हमारा शरीर और मसल्स रनिंग के लिए तैयार हो जाते हैं, और हम अच्छे तरीके से ज्यादा दूर दौड़ सकते हैं।

 २ अपनी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं - शुरू में रनिंग करते समय हमें धीरे-धीरे दौड़ना अच्छा होता है। और आगे हम लक्ष्य के पास आने तक हमें अपनी स्पीड बढ़ाना चाहिए इससे स्टैमिना और स्पीड दोनों में भी बढ़ोतरी होगी।

 ३ खान-पान पर ध्यान दें - स्टैमिना और स्पीड बढ़ाने के लिए जरूरी है, अच्छा खाना तो हमें खाने में प्रोटीन और कैल्शियम की सही मात्रा लेनी होगी है। तभी हमारी स्पीड और स्टेमिना ग्रोथ होगा।

 ४ हफ्ते में एक दिन ऊंचाई या पहाड़ी पर चढ़ना या दौड़ना - इससे मसल्स पॉवर और स्टैमिना में काफी अच्छा लाभ होता है। एक्स्ट्रा वर्क आउट में इसे जरूर ट्राई करें।

Is it okay to keep your mouth shut while running?




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।