दौड़ प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी।

 दौड़ प्रतियोगिता

 एथलेटिक्स में खिलाड़ी दौड़ना, छलांग लगाना, फेंकने की प्रतियोगिताएं, और जल्दी चलने की प्रतियोगिताएं। ऐसे विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल होते हैं। यह प्रतियोगिताएं सहज होती है इसलिए इसे खेल की जननी भी कहा जाता है।

इससे खिलाड़ियों का गति, शक्ति, शरीर समन्वय, दिशात्मकता, लचीलापन और शारीरिक शक्ति का विकास होता है। 

दौड़ प्रतियोगिताएं।

 इसमें 100 मीटर से लेकर 10000 मीटर तक की दौड़ की जाती है। 

कम दूरी की प्रतियोगिताएं ( sprint)

इसमे 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ 110 मीटर 400 मीटर बाधा दौड़ 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले प्रतियोगिता का समावेश होता है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कम से कम समय में यह दूरी तय करनी होती है।

इसलिए खिलाड़ी ब्लॉक्स, दौड़ के जूते और दौड़ की पोशाक का प्रयोग करते हैं इस दौड़ में मिली सेकंड के रूप में समय की गिनती की जाती है। इसलिए जो खिलाड़ी सही समय पर अच्छा स्टार्ट लेता है वह खिलाड़ी निश्चित जीतते है। 


प्रतियोगिता के शुरुआत में हमें इन 3 आदेश का पालन करना होता है।

1 ऑन युवर मार्क (on your mark)

 जब ऑन युवर मार्क का ऑर्डर खिलाड़ियों को मिलता है तब वह उसके नियोजित जगह पर स्टार्टिंग लाइन के पीछे हाथ रखकर। घुटना जमीन पर रखकर पैरों के पंजों को जमीन पर अथवा ब्लॉक पर स्थिर रखना होता है।

2 सेट (set)

इस आदेश पर खिलाड़ी कमर और गुटने को थोड़ा ऊपर उठाना है। हाथ पर पूरे शरीर का भारत पर देकर शरीर शरीर को आगे की ओर झुका कर नजर सामने रखकर सांस् रोककर अगले आदेश का इंतजार करना है। 

3 गो (Go)

इस आदेश के लिये क्लैपर अथवा बंदूक की गोली हवा में फायर की जाती है। जैसे ही गो या क्लैपर अथवा गोली की आवाज सुनाई दे खिलाड़ियों को विमान की उड़ान की तरह कुछ दूरी थोड़ा आगे झुक कर फिर सीधे होकर दौड़ना अच्छा होता है।

जिससे उसकी दौड़ में गति और शुरुआत अच्छी होती है। खिलाड़ी की दौड़ने की स्थिति शुरुआत में खिलाड़ी शरीर को थोड़ा आगे झुका कर दौड़ता है। दौड़ते समय पैर के पंजों का उपयोग करें, हाथ की कोहनी में 90 अंश में रखकर आगे पीछे हलचल होनी चाहिए। अंतिम रेषा पार करते समय खिलाड़ी अपनी पूरी शक्ति का उपयोग कर अपने छाती को थोड़ा सामने रखकर दौड़ पूरी करें।


2 मध्यम दूरी की प्रतियोगिताएं

 इसमें 800 मीटर 1500 मीटर और 1 मिल की दौड़ इन स्पर्धाओं का समावेश होता है। इसमें प्रारंभ की दो आर्डर दे दी जाती है।

1 ऑन युवर मार्क और 2 गो या क्लैपर की आवाज अथवा बंदूक की गोली को हवा में दागकर।

 यह प्रतियोगिता में खिलाड़ी को अपनी एक समान स्पीड और दम सांसों पे ध्यान देना आवश्यक होता है।

3 लंबी दूरी की प्रतियोगिताएं 

इस दौड़ में। 3000 मीटर 5000 मीटर और 10000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल होती है। यह दौड़ मध्यम दौड़ के समान ही होती है। इसमें खिलाड़ी को अपने दम दौड़ की गति और बाकी खिलाड़ी की स्तिति को देखकर अपनी नीति बनानी पड़ती है।







टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Govardhanwahul@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

लम्बी कूद (long jump) करने की विधि और जम्प से जुड़े पहलू की विस्तृत जानकारी।