लम्बी कूद (long jump) करने की विधि और जम्प से जुड़े पहलू की विस्तृत जानकारी।

 लंबी कूद

लंबी कूद का मैदान 10 मीटर लंबा और 2.75 मीटर से 3 मीटर तक चौड़ा होता है। इसमें बारीक रेत भरी होती है। गड्ढे से 1 मीटर दूरी पर टेक्ऑफ बोर्ड लगा होता है।

रन - वे (धावन मार्ग)

रनवे की लंबाई 45 मीटर लंबी होती है और यह 1.22 मीटर चौड़ा होता है।


टेक ऑफ बोर्ड 

की लंबाई 1.22 मि लंबी और चौड़ाई 20 सेंटीमीटर होती है। 


लॉन्ग जंप करने का तरीका

 1 टेक ऑफ (take off)

 कूद दूर जाने के लिए खिलाड़ी का स्टार्ट सही होना चाहिए। अगर खिलाड़ी अपना स्टार्ट गति से करता है तो उस गति से वह कूद ज्यादा दूर तक लगा सकता है।

2 रनिंग

खिलाड़ी को रनवे में गति से दौड़ ना होता है। इसकी सहायता से वह अच्छा उछाल प्राप्त कर सकता है। 

3 जंपिंग 

जब खिलाड़ी रन-वे से दौड़ कर आता है। टेक ऑफ बोर्ड पर एक कदम रखकर पैर को घुटने से ऊपर की तरफ उठाकर हाथ को भी ऊपर उठाने से उठाने से ज्यादा दूर तक कूद जा सकती है। जम्प टेक ऑफ बोर्ड पहले की जाए तो चलता है पर टेक ऑफ बोर्ड के आगे से छलांग नहीं लगा सकते। 

4 लैंडिंग 

जब खिलाड़ी रन-वे पर दौड़कर आता है, और टेक ऑफ बोर्ड पर एक कदम रखकर ऊपर कूदने के लिए उठता है तो खिलाड़ी अपने हाथ और पैर को हवा में चलाए जिससे कि उसकी  कूद को अच्छी दूरी या

लंबाई मिल सके। लैंडिंग करते समय खिलाड़ी अपना शरीर को सामने की ओर रखें क्योंकि खिलाड़ी का आखिरी स्पर्श से दूरी गिनी जाती है। 


खिलाड़ी को कूदने के तीन मौके मिलते हैं जिसमें से जो कुद लंबी होती है वह दर्ज की जाती है। इसलिए हर कूद को ज्यादा दूर करने का प्रयास खिलाड़ी द्वारा किया जाता है।


फाउल 

1 टेक ऑफ बोर्ड  के आगे से मारी कूद फाउल होती है।

2 जम्प करने के बाद वापस टेक ऑफ बोर्ड के तरफ से बाहर निकलना फाउल होता है।

3 जम्प करने के बाद टच लाइन के बाजू में गड्ढे से बाहर खिलाड़ी का स्पर्श होना फाउल होता है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

दौड़ प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी।