क्या 40 की उम्र में भी जिम या वेट ट्रेनिंग करना चाहिए? Should I do gym or weight training even at 40?

 क्या 40 की उम्र में भी जिम या वेट ट्रेनिंग करना चाहिए?
Should I do gym or weight training even at 40?

 उम्र 40 जीवन का वह पड़ाव है जहां से इंसान अपनी आधी जिंदगी जी कर बच्ची वाली जिंदगी के तरफ बढ़ रहा होता है। अभी तक वह शादी, बच्चे और काम या नौकरी में सेट हो जाता है। अपनी जरूरतें पूरी करते-करते वह खुद की पर्सनल लाइफ भूल जाता है। उसकी डेली रूटीन काफी बिजी होती है। नौकरी के साथ घर की जरूरतें पूरी करने में उसका पूरा दिन निकल जाता है। इस तरह की जीवन शैली से काफी चीजों का को वह समय नहीं दे पाता है। जैसे समाज, रिश्तेदार और फिजिकल फिटनेस।

 तो अगर हमें आगे की जिंदगी अच्छे से बितानी है, तो हमें यह खास बातें अभी से अमल करनी चाहिए। जिससे कि हमारे आगे की जिंदगी आराम से और अच्छे से बीते।


१ हेल्थ चेक अप-

 इस उम्र में आपके बाल झड़ने और पकने लगते हैं। हेल्थ पर ध्यान न देने से सेहत से जुड़ी हल्की बीमारियां दस्तक देने लगती है। आंखों की समस्या भी यही उम्र में महसूस होती है। इसलिए सबसे पहले हेल्थ चेकअप करना जरूरी है। इसके बाद हमें आगे की उपाय योजना करना आसान हो जाता है।


 २ खान-पान और पर्याप्त नींद

 इस उम्र में पहुंचने के बाद अगर हमें आगे की जिंदगी स्वास्थ्य तरीके से बितानी है, तो हमें कुछ आदतें जैसे तंबाकू का सेवन, धुम्रपान, दारु पीना जैसी आदतें तुरंत छोड़नी होगी। उसके बाद अपने आहार पर ध्यान दें। अच्छा भोजन के साथ कम से कम 7 घंटे की पर्याप्त नींद लें। यह हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। सप्ताह में एक दिन अपने रिश्तेदार और दोस्तों से मिले खुलकर बातें करें यह भी हमारे लिए काफ़ी जरुरी है।


 ३ नियमित व्यायाम

 जो हमने ऊपर हेडिंग में प्रश्न किया था क्या 40 की उम्र में भी जिम या वेट ट्रेनिंग करना चाहिए? तो इसका जवाब हां है! कुछ लोग सोचते हैं कि अब हम बच्चे थोड़ी है। जो रोज दौड़े जिम जाए, तो वह यह समझ ले कि, इस उम्र में भले ही बच्चों की तरह दौड़ा नहीं जाता पर नियमित व्यायाम से आप अपनी खोई हुई शक्ति प्राप्त कर सकते हो इस उम्र में भी आप हल्के व्यायाम करें, रोज कुछ अलग तरीके अपना सकते हो, हल्के वजन उठाओ, वॉक एंड रन करना, मेडिटेशन करना, योग करना आदि प्रकार से हम खुद को फिट रख सकते हैं।



                        प्राणायाम 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।