कराटे प्रतियोगिता कैसे खेली जाती है? How is karate competition played?

कराटे प्रतियोगिता कैसे खेली जाती है?How is karate competition played?

 कराटे प्रतियोगिता से जुड़ी हर तैयारी की जानकारी- कराटे वैसे तो आत्मरक्षा के लिए जाना जाता है। पर यह एक खेल के रूप में भी काफी मजेदार और कौशल पूर्ण है। कराटे की जिला लेवल से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिताएं होती है। तो आज हम कराटे की प्रतियोगिता से जुड़े हर जरूरी बातों को जानने वाले हैं।

 सुरक्षा साधन - (sefty equipment) कोई भी खेल हो उसे खेलने से पहले हमें अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। तभी जाकर हम अच्छी तरह से खेल को खेल सकते हैं। तो खिलाड़ी की सुरक्षा के लिए कराटे में भी उच्च सुरक्षा साधनों का उपयोग किया जाता है।

१ चेस्ट गार्ड- जो पेट,  शीना और बैक साइड को सुरक्षा प्रदान करता है।

 २ हेड गार्ड - जिससे हमारा सिर और मुंह बचा रहता है।

3 तीथ गार्ड - जो हमारी दातों की सुरक्षा करता है।

४ सेंटर गार्ड - हमारी नाजुक अंग की सुरक्षा के लिए होता है।

५ हैंड ग्लब्स - हाथ से होने वाली मार की तीव्रता को कम करता है।

६ शिन गार्ड - किक की मार से बचाता है।

 कराटे की फाइटिंग एरिया - कराटे प्रतियोगिता के लिए 10 बाय 10 का एरिया में फाइटिंग मैच खेलने होती है।

 रेफरी और ऑफिशियल - कराटे का एक मैदान में टेबल पर स्कोरर, टाइम कीपर, और जज के साथ ही एक सेंटर रेफरी के साथ मैदान के चार कॉर्नर में 4 रेफरी पॉइंट पर अपना निर्णय देते हैं।

 कराटे प्रतियोगिता का समय / अवधि - कराटे की फाइट 2 मिनट की होती है इसमें 30 सेकंड रेस्ट दिया जाता है।

 बड़ी प्रतियोगिता में फाइट समय 5 मिनट तक होता है।

 कराटे फाइट के नियम -

१ कराटे फाइट में सभी कीक कमर से ऊपर मारनी होती है।

२ किक या पंच से कौशल्य पूर्ण तरीके से अंक हासिल करना।

 3 फाइट एरिया में फाइट करना।

 ४ खेल को खेल भावना के साथ खेलना।

 कराटे फाइट के फॉल -

१ गलत तरीके से प्रहार करना।

२ फाइट एरिया से बाहर जाना।

३ कीक पकड़ना।

 ४ रेफरी या विरोधी खिलाड़ी से दुर्व्यवहार करना।

 कराटे फाइट पॉइंट / अंक -

१ चेहरे पर कौशल्य पूर्ण तरीके से कीक मारने पर 3  अंक

२ बैक साइड में कीक या पंच का प्रहार दो अंक।

 ३ पेट या छाती पर पंच  या किक मारना एक अंक दिया जाता है।

वार्निग/ चेतावनी - एक जैसी गलती करने पर 

दूसरी वार्निग मे १ अंक कम होता है।

तीसरी वार्निग में उस खिलाड़ी को खेल से बाहर कर देते हैं।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लम्बी कूद (long jump) करने की विधि और जम्प से जुड़े पहलू की विस्तृत जानकारी।

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

दौड़ प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी।