उत्थित बालासन। (Child pose) करने की विधि और लाभ।

उत्थित बालासन। (Child pose) करने की विधि और लाभ। 

 बालासन- यह एक आराम करने की स्थिति, मुद्रा है। बालासना मतलब छोटा बच्चा इस तरह की मुद्रा में छोटे बच्चे आराम करते हैं। तो आज हम इसी आसन को करने की विधि और उनके लाभ के बारे में जानेंगे।


 बालासन करने के लाभ बालासन नियमित रूप करने से हमें होने वाले लाभ।

१ बालासन करने से पेट, कमर और जांघ में खिंचाव होकर उनका व्यायाम होकर स्नायु मजबूत बनते हैं।
२ दिमाग शांत करने में यह आसन लाभकारी है। 
३ बालासन करने से पेट के स्नायु पर जोर पड़ता है और उनका व्यायाम होता है।
४ बालासन संपूर्ण शरीर को आराम देता है।
 

बालासन करने का तरीका।


 १ बालासन करने के लिए अपने मैट पर वज्रासन में बैठ जाए। 

२ सांस भरकर अपने दोनों हाथ सीधे सिर पर उठा ले।

3 अब सांसो को छोड़ते हुए आगे की ओर झुके।

४ आपकी हथेली जमीन पर टिका ले साथ में अपना माथा भी जमीन पर टिकाना है।

५ यह बालासन की मुद्रा है। इस अवस्था में अपना शरीर ढीला छोड़ें सास मध्यम गति से लेते - छोड़ते रहे।

६ इस आसन में आपको 30 सेकंड से 5 मिनट तक रहे रह सकते हैं।

७ हाथ की उंगलियों को आपस में जोड़कर इसके बीच अपना सिर रखकर भी यह आसन कर सकते हो।

 नोट- आपके घुटने में चोट या दर्द हो तो इस अवस्था में यह आसन ना करें।



          Utthit balasana video

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।