एक्सरसाइज की शुरुआत कैसे करे। How to start exercise

एक्सरसाइज की शुरुआत कैसे करे। How to start exercise

 हमें तंदुरुस्त रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ हमें शारीरिक व्यायाम (एक्सरसाइज) करना भी जरूरी है। जिससे हमारी मसल्स ताकतवर बनते हैं। साथ ही पूरे दिन भर हम स्फूर्ती से भरे होते हैं।परिणाम स्वरूप हम अपने काम को अच्छी तरीके से बिना थके उल्लास के साथ पूरा कर सकते हैं।


  जब हमारे शरीर में कुछ दर्द, या समस्या शुरू होती है तो अक्सर लोग व्यायाम करना शुरू करते हैं। पर वह समझ नहीं पाते कि एक्सरसाइज की शुरुआत कैसे करें? कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें? तो आज हम बेसिक एक्सरसाइज कैसे करें! इस बात को जाने वाले हैं।


  एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हमें कुछ देर धीरे चलना है। फिर थोड़ी स्पीड को बढ़ाना है, बाद में दौड़ना है। इस तरह से धीरे-धीरे हमारे बॉडी को हमें गर्म करना है। दौड़ना संभव ना हो तो एक जगह पर ही स्पॉट जम्प करनी है। यह वर्कआउट आपको 5 से 10 मिनट तक करना है।


  इसके बाद हमें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शुरू करना है। 


१ गर्दन के व्यायाम प्रकार - नेक रोटेशन, साइट टू साइट अप एंड डाउन, एंड फुल रोटेशन


 २ हाथ/ कंधे के व्यायाम प्रकार - हैंड रोटेशन, (क्लॉक & एंटी क्लॉक वाइज) दोनों हाथ को सीधे छाती के सामने लाकर पूरे पीछे की ओर प्रेस करना, हाथों को नीचे ऊपर अप - डाउन करना आदि इसके साथ ही रीस्टोरेशन दोनों साइड करें ।


३ कमर के व्यायाम प्रकार - ताड़ासन, अल्टरनेट टो टच, साइड सीट अप, लेग प्रेस, बैक स्ट्रेच आदी।


 ४ घुटने के प्रकार- नी रोटेशन , सीट अप आदि।


 ५ अब आखिर में एंकल रोटेशन करना है।


 इस तरह से क्रमवार प्रैक्टिस करने से हमें सोचने की जरूरत नहीं पड़ती कि, अब हम क्या करें! साथ ही एक्सरसाइज में भी सहजता आती है।


जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे ब्लॉग को फॉलो और फॉरवर्ड करना।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।