गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

 गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.


 गर्मी के दिनों में अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें!


 कड़ी धूप से बचें- गर्मी के दिनों में कड़ी धूप में घूमना टालना चाहिए। अपने बाहर के सभी काम सुबह 12:00 बजे से पहले निपटाना चाहिए। ज्यादातर सुबह और शाम में बाहर के काम करना चाहिए। जरूरी हो तो धूप में जाने से पहले सर पर टोपी या रुमाल बांधना चाहिए। गर्मी के दिनों में कपड़े ढीले और हल्के रंग के पहनना चाहिए।


 खान पान- गर्मी के दिनों में खाने में ज्वारी, बाजरा, चावल और दाल खाना चाहिए। साथ ही मौसमी फल खाना गर्मी से बचने के लिए लाभदायक होते हैं। मौसमी फलों में तरबूज, खरबूज, संतरा,आम, अंगूर, केले यह गर्मी से बचाने में सहायता करते हैं। गर्मी के दिनों में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, कूलर का पानी पीने से बचना चाहिए। पानी साधारण या मटके का पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। पानी के साथ - साथ नींबू पानी, गन्ना जूस, पीना गर्मी के दिनों में लाभदायक होता है।


 हेवी वर्क आउट से बचे- गर्मी के दिनों में वॉकिंग, स्टेचिंग एक्सरसाइज, योगा कर सकते हो, पर हेवी वर्क आउट नहीं करना चाहिए। जिससे डिहाइड्रेशन, सनस्ट्रोक, चक्कर आना आदि समस्याएं होती है।


 गर्मी में होने वाली समस्या।

 गर्मी या धूप में काम करने अथवा घूमने से धूप लगना, चक्कर आना, बेहोश होना, डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।


 गर्मी के दिनों में ध्यान रखने वाली बातें।

1 गर्मी में निकलते समय फुल आस्तीन वाले कपड़े पहनना चाहिए।

2 कपड़े हल्के रंग के और ढीले ढाले हो।

3 सर पर टोपी अथवा रुमाल बांध ले।

4 धूप मे निकलने से पहले साथ मे पानी की बोतल और छाता इस्तेमाल करें।

5 दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पिए।

6 कूलर का पानी पीना टाले, साधारण या मटके का पानी पीए।

7 तरबूज, खरबूज, अंगूर जैसे मौसमी फलों का सेवन करें।

8 ड्राई फूड का सेवन कम करें।

9 हेवी वर्क आउट टाले।

10 शरबत, नींबू पानी, गन्ना जूस पिए।

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.




             * बेसिक  योगासन*

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Govardhanwahul@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।