शारीरिक स्वस्थता (फिटनेस) के घटक। components of physical fitness

 शारीरिक स्वस्थता (फिटनेस) के घटक

( components of physical fitness )
शारीरिक स्वस्थता (फिटनेस) के घटक


व्यायाम वैधन्यानिकोने उन दस घटकों  की पहचान की है जिनसे फिटनेस की परिभाषा बनती है। 

यह घटक इस प्रकार है।

१ ताकत - उस सीमा तक जहा विरोध के बावजूद पेशीयो को सिकुड़ने तथा संकुचित होने की क्रिया से ताकत अथवा बल पैदा कर सके। (किसी व्यक्ती या वस्तु को  पकड़े या थामे रहना।)

२ शक्ति - ज्यों ही कोई विस्फोटक क्रिया होती हो, तत्काल पेशी को अधिक सिकुड़ने की क्षमता  ( कूदना या स्प्रिंट स्टार्टिंग)

३ गति - अवयवों की द्रुत गति क्रिया, चाहे वह धावक की टांग हो अथवा गोला फेंकने वाले खिलाड़ी की बाजू।

४ संतुलन - शरीर की स्थिति को नियंत्रित करने की योग्यता, यह खड़ी अवस्था हो या क्रायात्मक अवस्था हो। ( जिम्नास्टिक क्रियाए )

५ फुर्ति - विस्फोटक शक्ति क्रियाओं की शृंखला विपरित दिशा में तेजी से संपन्न करने की योग्यता  ही फुर्ती है।

(टेढ़ा - मेढा दौड़ना  या तीखी  क्रियाए)

६ लचीलापन - अत्यधिक   टिशूओ द्वारा बाधा डाले बीना गति की विस्तारित। सीमा को हासिल करने की योग्यता। 

७ सीमित पेशी सहनशिलता - दीर्घीकृत कार्य को एकल पेशी योग्यता से संपन्न करना। ( नौका विहार या साइकलिंग )

८ हृदय संवहनीय सहनशीलता - हृदय की काम कर रही पेशियो को रक्त प्रवाहित करने की और इसे उपयोग में लाने की सक्षमता ( लंबी दूरी की दौडे )

९ शक्ति सहनशीलता - समय - समय पर पेशियों को अत्यधिक संकुचित करने की योग्यता। 

( जैसे बास्केट बॉल के खेल में निरंतर विस्फोटक प्रतिघात मिलते रहना।)

१० तालमेल - उपरोक्त सूचीबद्ध घटकों को संघटित करने की योग्यता ताकि क्रियाओ को प्रभावशाली तरीके से हासिल किया जा सके।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Govardhanwahul@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

दौड़ प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी।