थकान के कारण, लक्षण, और उपाय।

 थकान के कारण, लक्षण, और उपाय।

थकान ओ स्थिति है जब मनुष्य की में कार्य करने की क्षमता या शक्ति खत्म हो जाती है। सीधे तौर पर इसका मतलब थक जाना होता है। हम देखते हैं कि एक निश्चित समय के बाद हमारा शरीर थक जाता है, हमारे काम करने की क्षमता रुक जाती है। मांसपेशी अपना काम करना बंद कर देती है, यह थकान के कारण होता है।


 थकान का मुख्य कारण शरीर में उपस्थित ऊर्जा का खत्म हो जाना होता है।

थकान के कारण, लक्षण। और थकान को खत्म करने के उपाय।


 थकान के दो प्रकार है। 

1 मांसपेशियों की थकान 

2 मानसिक थकान


 जो व्यक्ति अधिक परिश्रम करते हैं, अतिरिक्त काम के कारण मांसपेशियां थक जाती है। जबकि जो मनुष्य अधिक मानसिक कार्य करते हैं वह मानसिक रूप से थक जाते हैं।


 थकान के कारण 

थकान मुख्यतः निम्न कारणों से होती है।

1 नींद की कमी

 2 तनाव और परेशानियां

 3 अपूर्ण ऑक्सीकरण 

 4 कुपोषण 

5 ऊर्जा की कमी 


थके हुए व्यक्ति के लक्षण

1 ऐसे व्यक्ति की आंखें बुझी- बुझी सी लगती है।

2 ऐसे व्यक्ति को नींद का आभास होता है।

3 कार्य करने की गति धीमी हो जाती है।

4 काम में मन नहीं लगता और काम में गलतियां होती है।


 थकान को खत्म करना

थकान को निम्न तरीकों से खत्म किया जा सकता है।

 1 मालिश- मालिश करने से शरीर की थकावट दूर होती है।

2 मनोरंजन - जब एक ही तरह के काम करके हम थक जाते हैं तो थकान मिटाने के लिए हम अपना मनपसंद खेल, संगीत आदि जैसे मनपसंद क्रिया करके मन को प्रफुल्लित किया जा सकता है।

3 विश्राम - थकान मिटाने का सबसे अच्छा उपाय है विश्राम। कुछ देर आराम करने से हम पुण: ऊर्जा से भर जाते हैं।

4 ठंडे पानी से नहाना- कभी-कभी गर्मी के कारण व्यक्ति थक जाता है, इस स्थिति में ठंडे पानी के छींटे मुंह पर मारना और नहाने से थकान खत्म हो जाती है।

थकान के कारण, लक्षण। और थकान को खत्म करने के उपाय।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।