भरपेट खाने के बाद भी , बार - बार भूख क्यू लगती है।

 बार बार भूख लगने के कारण।


 भरपेट खाना खाने के बाद भी अगर कुछ समय में भूख लगती है, तो इसके पीछे जो विशेष कारण होते हैं वह जान लेते हैं।


1 योग्य मात्रा में प्रोटीन न लेना- 

शरीर में प्रोटीन की कमी से बार बार भूख लगती है। इसके लिए खाने मे मांस,

मछली, चिकन और अंडे का सेवन करना चाहिए।


2 पूरी नींद न लेना-


 नींद पूरी लेने से भूख का संकेत देने वाला घ्रलीन हार्मोन कंट्रोल में रहता है। अगर नींद पूरी नहीं हुई तो यह हार्मोन पढ़कर बार बार भूख लगती है।


3 मैदे के पदार्थ को खाने में ज्यादा इस्तेमाल करना।


इस खाने में फाइबर की मात्रा कमी होती है इसलिए भी जल्दी भूख लगती है। इसके बदले हम। खाने में हरी सब्जी, फल और कड़धान्य का इस्तेमाल करना चाहिए।


 4 आहार में फॅट की कमी।


 भोजन में फैट की मात्रा कम होने की वजह से भी जल्दी भूख लगती है। इसलिए खाने में मछली, अंडे आदि का प्रयोग करना चाहिए।


5 खाने में जल्दबाजी करना/ ध्यान न देना। 

आज हम हमेशा जल्दी में रहते हैं इसलिए काम की बोझ से खाने में हम हरबड़ी कर लेते हैं। खाना जल्दी में खाते है।  इससे भी हमें बार बार भूख लगती है।


 6 ज्यादा मात्रा में व्यायाम/ थकावट वाला काम करना।

 ज्यादा व्यायाम करने से ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। परिणाम हमें ज्यादा मात्रा में बार-बार खाने की जरूरत पड़ती है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।