गर्दन दर्द में राहत और गर्दन को मजबूत बनाने वाले व्यायाम प्रकार।

 गर्दन दर्द में राहत और गर्दन को मजबूत बनाने वाले व्यायाम प्रकार।


  गर्दन के दर्द से हमें बहुत पीड़ा होती है। जिससे बचने के लिए हमें कुछ व्यायाम प्रकार करना आवश्यक होता है। आज उसी के तहत कुछ व्यायाम प्रकार की हम जानकारी लेंगे, जो गर्दन को मजबूत और गर्दन के दर्द से राहत देते हैं, जो इस प्रकार है।


 1 गर्दन को राइट से लेफ्ट  और राइट टू लेफ्ट स्ट्रेच करना- 



 A) यह व्यायाम प्रकार करने के लिए आप (स्टैंडिंग पोजीशन) खड़े रहकर अथवा बैठकर भी यह व्यायाम प्रकार कर सकते हो।

B यह व्यायाम करने से पूर्व आपको शिधे खड़े रहना है। अपने हाथ को पीछे बांध देना है या हाथ की पकड़ बनाकर पीछे रखना है।

C आप अपने बॉडी और अपनी गर्दन को सीधा रख कर अपनी गर्दन को धीरे से लेफ्ट से राइट की तरफ पूरा स्ट्रेच  करना है, घुमाना है। अब यही क्रिया राइट से लेफ्ट की ओर गर्दन को घुमाना है। यह क्रिया आपको लगातार 10 से 15 बार लगातार करना है। 


2 अपनी गर्दन को ऊपर और नीचे स्ट्रेच करना।




A यह व्यायाम प्रकार को करने के लिए आपको अपनी गर्दन को सीधा रखना है।

 B आप हल्के से अपनी गर्दन को नीचे की ओर लाना है। 

C अब नीचे से ऊपर की ओर प्रेस करना है गर्दन को पूरा ऊपर उठाना है। इस तरह नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे यह क्रिया आपको लगातार 10 बार करनी है।


3   गर्दन को कंधे से लगाना।



A यह व्यायाम प्रकार करने के लिए आपको अपनी गर्दन को सीधा रखना है।

B अब शुरू में अपनी गर्दन को दाहिने कंधे को लगाना है। अब यही क्रिया दूसरे कंधे पर दौहरानी है।

C इस तरह से लेफ्ट और राइट इस दोनों कंधे को धीरे से हल्के से अपने गर्दन को झुकाना है/ लगाना है।

D यह क्रिया भी आपको लगातार 10 बार करनी है।


 4 गर्दन को गोलाकार घुमाना।



A यह व्यायाम  करने के लिए आपको अपनी गर्दन को सीधा रखना है, अब अपनी गर्दन को राइट से लेफ्ट की ओर पूरा गोल- आकार में घुमाना है।

B यह क्रिया कम से कम 10 बार करनी है।

C अब इसी को विरुद्ध दिशा में लेफ्ट से राइट की ओर अपनी गर्दन को गोल-गोल घुमाना है। यह क्रिया भी आपको 10 बार करनी है।


 इस तरह से इन व्यायाम प्रकार के नियमित सराव से हमें गर्दन की कई सारी समस्याओं में राहत मिलती है, और हमारी गर्दन के स्नायु मजबूत होकर हम निरोगी होते है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।