कोरोना काल में खिलाड़ियों को ऑनलाइन स्ट्डी से होने वाले लाभ और नुकसान।

 कोरोना काल में खिलाड़ियों को ऑनलाइन स्ट्डी से होने वाले लाभ और नुकसान। 


आज से 1 साल पूर्व करोना कि हमारे देश में आगमन से हर क्षेत्र को नुकसान हुआ है, उससे हमारा क्रीड़ा क्षेत्र भी नहीं बचा है। इससे हमारी जीवन पद्धति ही बदल गई है। हम मानव समाज प्रिय प्राणी है, हम अपनी खुशी और दुख आपस में बांटते हैं। इसलिए जो खुशी की बातें होती है वह, दुगनी होती है और संकट या दुख के समय में हमारे दोस्त, रिश्तेदार अपनी दुःख में शामिल होकर उसकी तीव्रता को कम करने का काम करते हैं। अब करोना काल में एक दूसरे से दूरी बना के रखना हमारी मजबूरी है, इस कोरोना के लंबे दौर में इसका विपरीत परिणाम हमारे जीवन शैली पर भी हुआ है।

    

खेल के मैदान बंद होने से खिलाड़ियों का नुकसान।


 करोना काल मे  खेल के मैदान पर पाबंदी लग जाने से नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अपने प्रैक्टिस से वंचित हुए हैं। मैदान छूट जाने से अपनी प्रेक्टिस का स्तर काफी गिर चुका है। अपने मार्गदर्शक की देखरेख में किया जाने वाला वर्कआउट से खिलाड़ी वंचित हो गए हैं। इसका परिणाम खिलाड़ी अपनी गलतियों को नहीं सुधार पा रहे हैं। कुछ खिलाड़ी का तो मैदान से नाता ही टूट गया है इसका। परिणाम उसके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई में भी मार्गदर्शन मिलता है लेकिन छोटी-छोटी बाते - जो बड़ी काम की होती है,  वह पकड़ में नहीं आती है। इसलिए सुधारना का मुद्दा बना रहता है। कुछ खिलाड़ी? पढ़ाई से ज्यादा दूसरे ऑनलाइन खेल, मनोरंजन के वीडियो या सोशल मीडिया पर ज्यादा कार्यरत हुए हैं। इसका परिणाम खिलाड़ियों को स्वस्थ संबंधी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। यह सबसे बड़ा नुकसान इस काल में किए जाने वाले ऑनलाइन पढ़ाई का है। 


ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे। 


ऑनलाइन पढ़ाई में हम अपने समय के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं। हमारे समय की बचत होती है। पूरे पाठ को हम दोबारा सुन सकते हैं, पढ़ सकते हैं। यह पढ़ाई करते समय हम कहीं भी बैठ कर अपने हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं।


अब दोनों की तुलना की जाय तो प्रत्यक्ष मार्गदर्शक की निगरानी में अभ्यास करना खिलाड़ी और खेल दोनों के लिये फायदेमंद होता है।


खिलाड़ियों को लाभ दायक टिप्स-


1 खाली समय का सदुपयोग कर, कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

 2 नियमित व्यायाम कर अपनी सेहत पर ध्यान दें। 

3 अच्छा और हेल्दी खाना खाए।

4 ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें।

 5 अपनी पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर ध्यान दें और हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।