मॉडिफाई पुशअप्स करने की विधि और लाभ।

 मॉडिफाई पुशअप्स


 जो व्यक्ति कमजोर है अथवा पुशअप्स करना प्रारंभ कर रहे हैं, उन व्यक्ति के लिए और खासकर लड़कियों एवं महिलाओं के लिए यह मॉडिफाई पुश अप्स  काफी फायदेमंद है।

विधी/ कृति -

1 सबसे पहले आपको अपने दोनों पैर मिलाकर घुटने पर आकर दोनों हाथ सामने जमीन पर रखकर फोटो में बताय पोज़िशन में बैठना है।

मॉडिफाई पुशअप्स करने की विधि और लाभ।
मॉडिफाई पुशअप्स करने की विधि।


2 दोनों हाथ के बीच अपनी छाती से थोड़ा ज्यादा अंतर लेकर जमीन पर रखना है।

3 अपनी कमर को जमीन का स्पर्श नहीं होने देना है।

4 अब इस अवस्था में अपने दोनों पैर ऊपर की ओर रखने हैं। 

5 अपने दोनों हाथों की कोहनी में से मोड़ना है। (फोल्ड) करना है, नीचे जमीन की तरफ जाना है।

6 आपका शरीर जमीन से एक से डेढ़ इंच ऊपर रखनी है।ध्यान रहे कि अपनी शरीर जमीन का स्पर्श नहीं होने देना है।

7 इस तरह नीचे जाकर मूल स्थिति में आना है।

8 पुशअप्स करते समय अपने दोनों हाथ पर अपने शरीर का भार बराबर होना चाहिए। 

9 पुशअप्स करते समय ताल बद्ध तरीके से करना है, पर हरबडी नहीं करना है।

10 इस तरह से 10 से 15 पुश अप्स  एक सेट ऐसे तीन सेट कर के पूश अप्स कर सकते है।

 

लाभ-

1 पुशअप से होने वाले सभी लाभ इससे मिलते हैं।

2 अपने हाथ और छाती के स्नायु का विकास होता है।

3 पेट के स्नायु को अच्छा व्यायाम मिलता है।

4 कंधे और पीठ के स्नायु मजबूत होते हैं।

5 हमारे श्वसन संस्था और पाचन संस्था में सुधार होता है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Govardhanwahul@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलाड़ी की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। Take care of your health during summer.

खो-खो खेल का मैदान और नियम की जानकारी।