संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर कैसे लाए।। How to get rid of mobile habit of kids

चित्र
बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर कैसे लाए। How to get rid of mobile habit of kids.   मोबाइल की आदत- अगर आपका बच्चा भी मोबाइल से चिपका रहता है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी बच्चों का ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। मोबाइल के ज्यादा देखने से आखें, गर्दन तथा कई शारीरिक बीमारियों का वह शिकार हो सकता है।   बच्चों की मोबाइल की लत छुड़ाने के उपाय। १ आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। कई बार वह कोई बात या जानकारी पूछने पर हम उसे टालने के लिए उन्हें मोबाइल देकर चुप करते कराते हैं। ऐसे समय में हम उनके प्रश्न का उत्तर देना चाहिए। उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए।  २ घर पर खाली समय में घर कामों में बच्चों की मदद ले उनको छोटे-छोटे काम करना सिखाए।  ३ बच्चों की पसंदीदा एक्टिविटी में उनकी मदद करें।  4 उन्हें जो पसंद है वह क्लास भी लगा सकते हो जैसे आर्ट्स, ड्राइंग, खेल, डांस आदि।  ५ बच्चों को प्रकृति की जानकारी दें। मैदानी खेल के लिए प्रेरित करें।  ६ अपने बच्चों को अलग-अलग रचनात्मक काम देते रहें

बालासन करने की विधि और लाभ। How to do practice balasana।

चित्र
  बालासन करने की विधि और लाभ। How to do practice balasana।   बालासन यह एक संस्कृत शब्द है इसमें  ( बाल+ आसन) बाल का अर्थ होता है शिशु और आसन का मतलब मुद्रा शिशु जैसी मुद्रा। कभी-कभी बालक इसी अवस्था में सोते हैं यह एक आराम की स्थिति है।   बालासन करने की विधि  १ सबसे पहले आप योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाए। २ इस अवस्था में दोनों हाथ ऊपर की ओर सीधे कर सांस भरना है।  ३ अब कमर से सामने की ओर सांस छोड़ते हुए अपना माता जमीर पर टेक देना है।  ४ अगर आपका माथा जमीन पर टिकने में दिक्कत हो तो अपना हाथ के पंजों की मुठ्ठी बनाकर उसपर अपना सर कम से कम 5 मिनट रखना है। ५ अब सांस भरकर ऊपर मूल स्थिती वज्रासन में आ जाए।   बालासन के फायदे १ बालासन नियमित रूप से करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।  २ पेट की सभी समस्याओं में लाभ होकर चर्बी कम होती है।  ३ रीड की हड्डी लचीली और मजबूत होती है।  ४ पैर के सभी अंगों का विकास होता है।  ५ रक्त प्रवाह सिर तक होने से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है।   नोट- १  घुटना या पैर में चोट हो तो यह आसन ना करें।  २ उच्च रक्तचाप या सिर दर्द में भी यह आसन नहीं करना चाहिए।